देवघर, मार्च 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। को-ऑपरेटिव ग्रेन बैंक लिमिटेड देवघर जिला मुख्यालय के सभागार में सोमवार को ग्रेन बैंक के अवैतनिक मंत्री जगदीश प्रसाद राय के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अवैतनिक मंत्री ने ग्रेन बैंक के उत्थान को लेकर उपस्थित सदस्यों के समक्ष विस्तार से चर्चा की। मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अवैतनिक मंत्री का स्वागत किया, उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सबों ने अवैतनिक मंत्री को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही सबों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली ही खुशियां बांटी। मौके पर अवैतनिक मंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगों और खुशियों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला भारत का प्रसिद्ध त्योहार है। उन्होंने यह भी कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.