को-ऑपरेटिव कॉलेज में डाक विभाग का जागरूकता शिविर
जमशेदपुर, मई 31 -- भारतीय डाक विभाग (सिंहभूम मंडल) द्वारा शुक्रवार को जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के कर्मचारियों और शिक्षकों को डाक विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं से रूबरू कराना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णा प्यारे और डॉ. अंतरा कुमारी सहित भारी संख्या में शिक्षकीतर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान डाक सहायक उमा शंकर प्रसाद और निशांत कुमार ने डाक विभाग के अत्याधुनिक प्रोडक्ट्स, बचत योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में मौजूद कर्मचारियों ने डाक जीवन बीमा के प्रति सबसे अधिक रुचि दिखाई और जल्द से जल्द इससे जुड़ने की सहमति जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.