जमशेदपुर, जुलाई 11 -- को-ऑपरेटिव कॉलेज ने सत्र 2022-26 के चार वर्षीय स्नातक के सेमेस्टर 6 के विद्यार्थियों को एग्जिट करने अथवा सेमेस्टर 7 में एडमिशन लेने के विकल्पों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। कॉलेज द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सभी संबंधित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पसंदीदा विकल्प चुनना होगा और उसके प्रिंटआउट की कॉपी 15 जुलाई तक संबंधित विभाग में अनिवार्य रूप से जमा करानी होगी। इस प्रक्रिया के तहत कॉलेज ने विद्यार्थियों को दो प्रमुख विकल्प दिए हैं। पहला एग्जिट ऑप्शन उन विद्यार्थियों के लिए है, जिन्होंने सेमेस्टर 1 से 6 तक के सभी विषयों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया है और वे आगे सेमेस्टर 7 में पढ़ाई जारी नहीं रखना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- केओ कॉलेज में प्रथम सूची के छात्रों का नामांकन शुरू क...