जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने विभिन्न कॉलेजों के 16 शिक्षकों और प्राचार्यों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ. अमर सिंह का स्थानांतरण टाटा कॉलेज चाईबासा में प्राचार्य के पद पर कर दिया गया है। वहीं, केएस कॉलेज सरायकेला के बॉटनी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कृष्णा प्यारे को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा टाटा कॉलेज चाईबासा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एससी दास को बहरागोड़ा कॉलेज भेजा गया है। जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के डॉ. हरिहर प्रधान को डिग्री कॉलेज मनोहरपुर और डॉ. नज़रुल इस्लाम को डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर में प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। रसायन शास्त्र विभाग में भी बदलाव हुए हैं।डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर के विकाश...