कोढ़वलिया गांव में भीषण आग में दो लाख की संपति जलकर राख
सीवान, मार्च 25 -- गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोढ़वलिया गांव में सोमवार की देर शाम अचानक लगी आग में पूरा घर जलकर राख हो गया। पीड़ित कोढ़वलिया गांव निवासी कामेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपने घर के सामने बैठा था, तभी अचानक घर के अंदर से धुआं निकलता देख महिलाएं चिल्लाने लगीं। इसके बाद आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि आग की तेज लपटें पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग लगने से 03 गाय, 02 बछड़े, अनाज, कपड़ा, कागजात, नकदी जलकर पूरी तरह राख हो गया। वहीं, आग लगने की घटना में गृहस्वामी कामेश्वर नाथ तिवारी भी पूरी तरह झुलस गए। जिनको ग्रामीण और परिजन उनको गंभीर हालत में लेकर पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.