रांची, जून 7 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोड़ाकेल ग्राम में रविवार से पारंपरिक मंडा पूजा अनुष्ठान की विधिवत शुरुआत की गई। पांच दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ रविवार को लोटन सेवा के साथ किया गया। श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण इस अवसर पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। आयोजन समिति के अनुसार मंगलवार शाम धुंवासी अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा, जबकि बुधवार रात छऊ नृत्य की भव्य प्रस्तुति होगी। गुरुवार सुबह फूल खुन्दी की रस्म निभाई जाएगी तथा दोपहर में झूलन कार्यक्रम के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एक सक्रिय समिति का गठन किया गया है। अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव बिनोद महतो, कोषाध्यक्ष महेंद्र हजाम त...