गंगापार, अप्रैल 27 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी कोहड़ार बाजार में पेयजल व्यवस्था सुधर नहीं सकी जिससे बाजार के व्यापारियों में जल निगम के इंजीनियरों के प्रति भारी आक्रोश है। बाजार के संजय केसरवानी, आशुतोष शुक्ल ने बताया कि चार दशक पूर्व बाजार में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जल निगम की ओर से करोड़ों रुपये से पेयजल योजना की स्थापना की गई। स्थापना के बाद कुछ वर्षों तक बाजार की पेयजल व्यवस्था ठीक रही, लेकिन समय बीतने के बाद पाइप लाइन जगह-जगह टूट जाने से बाजार के कई बस्तियों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यह भी पढ़ें- 6.38 करोड़ से बनी टंकी से ग्रामीणों को नहीं मिला पानी भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। आशुतोष शुक्ल ने बताया कि कोहड़ार बाजार में पाठा क्षेत्र के विभिन्न ...