रांची, अप्रैल 7 -- रांची। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ मिथिलेश कुमार सिंह नागालैंड विश्वविद्यालय कोहिमा में 9-10 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगे। वह हिंदी के साथ आदिवासी साहित्य पर विचार रखेंगे। दो संसारों के बीच हिंदी व अंग्रेजी साहित्य में सांस्कृतिक संवाद के रूप में अनुवाद विषय पर यह आयोजन होगा। इसमें कई राज्यों के विवि से हिंदी व अंग्रेजी शिक्षकों के अलावा विदेशी विद्वान भी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...