बरेली, अप्रैल 7 -- बरेली। शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए मंगलवार को नगर निगम की टीम ने कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के सामने से धर्मकांटा चौराहे तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम प्रशासन ने सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान कई दुकानों के साथ कुछ धार्मिक स्थलों की दीवारों को भी हटाया गया, जिससे मौके पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया और नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहे। नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे इलाके में अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा ...