नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में रनों का खूब अंबार लगा। पहले वनडे में जहां टीम इंडिया ने शुभमन गिल और विराट कोहली के शतकों के दम पर 296 रनों का टारगेट चेज किया। वहीं दूसरे वनडे में तो भारत ने 406 रन चेज कर इतिहास रच दिया। भारत के वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब टीम इंडिया 400 से अधिक रन का टारगेट चेज करने में कामयाब हुई हो। दूसरे वनडे में शुभमन गिल एक बार फिर चमके, उन्होंने दोहरा शतक जड़ा, वहीं इस बार उन्हें रोहित शर्मा का साथ मिला। हिटमैन ने इस मुकाबले में शानदार सेंचुरी लगाई। तीसरे वनडे में जहां विराट कोहली और शुभमन गिल फेल हुए, वहीं रोहित शर्मा ने 92 तो केएल राहुल ने 129 रनों की पारी खेल एक बार फिर स्कोर को 350 के पार पहुंचाया। हालांकि इस बार वेस्टइंडीज मैच जीतने में कामयाब रहा। रनों से भरी रही...