मुंबई, मई 19 -- भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 18 साल पुराने आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ अपने जुड़ाव से 230 करोड़ रुपये कमाए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 19,200 करोड़ रुपये से अधिक के मूल्यांकन के साथ सबसे आगे है। इसके बाद अंबानी परिवार के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस 18,400 करोड़ रुपये और चेन्नई सुपर किंग्स 18,400 करोड़ रुपये के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।रोहित शर्मा और एमएस धोनी किस नंबर पर? 'फनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन' की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजी का कुल मूल्यांकन 1.63 लाख करोड़ रुपये है। दिलचस्प बात यह ह...