नई दिल्ली, मार्च 28 -- विराट कोहली ने आईपीएल के पहले ही मैच में धमाल मचा दिया है। उन्होंने अर्धशतक से अपने आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत की है। कोहली ने शनिवार को सनराजइर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शानदार फिफ्टी जड़ी है और टीम को जीत करीब पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। कोहली ने इस अर्धशतक के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। आरसीबी की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने आए कोहली ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली आरसीबी को मैच जिताकर नाबाद मैदान से बाहर लौटे। उन्होंने 38 गेंदों में 181 की स्ट्राइक रेट के साथ 69 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान कोहली ने पांच चौके और 5 छक्के जड़े। यह भी पढ़ें- IPL 2026: कोहली और कुंबले के रिश्तों में कम हुई कड़वाहट, दोनों गले मिलते दिखे लंबे समय के बाद कोहली मैदान पर उतरे थे।...