चंदौली, जनवरी 24 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों पर कोहरे का असर जारी फिर होने लगा है। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ने लगी है। कोहरे के कारण शनिवार को पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें काफी विलम्ब से गंतव्य को रवाना हुई। इससे यात्री परेशान दिखे। इस दौरान डाउन की सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 11 घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस चार घंटे, कोटा पटना एक घंटे और कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से रवाना हुई। इसके अलावा अप की नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दो घंटे, रांची बनारस एक्सप्रेस एक घंटे, बरकाकाना मेमू एक घंटे विलंबित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...