फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- टूंडला। मौसम सर्द होता जा रहा है तो इसके साथ कोहरा भी रेल यातायात को रोक रहा है। कोहरे का सबसे अधिक असर रेल यातायात पर पड़ रहा है। बहुत सी प्रमुख ट्रेनें एक से 11 घंटे देरी से चल रहीं हैं। टूंडला से दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस दो घंटा, न्यू दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 घंटे, मगध एक्सप्रेस साढे तीन घंटे, गौतम एक्सप्रेस तीन घंटे, न्यू दिल्ली स्वर्ण शदाब्दी 6 घंटे, फरक्खा एक्सप्रेस सवा चार घंटे, कालिंद्री एक्सप्रेस डेढ़ घंटा,जम्मू मेल एक्सप्रेस दो घंटे, सिक्खम महानंदा दो घंटा, जम्मूतबी एक्सप्रेस साढे तीन घंटा, नार्थ इष्ट एक्सप्रेस ढाई घंटा लेट चल रही है तो नेताजी एक्सप्रेस ढाई घंटा, अमृत भारत एक्सप्रेस 11 घंटे, ननकानन एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से चल रही हैं। टूंडला से कानपुर की ओर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घं...