अलीगढ़, जनवरी 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे से राहत मिलने के साथ ठंड का मिजाज भी कुछ हल्का हुआ है। सोमवार को आसमान साफ रहा। सुबह करीब आठ बजे धूप की चमक दिखाई दी, जो दिन चढ़ने के साथ खिलती चली गई। अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदलने की संभावना जताई है। रविवार को हुई बारिश का असर सोमवार को भी साफ नजर आया। सुबह कोहरा नहीं था, आसमान साफ नजर आया। खुले इलाकों में ठंड महसूस हुई। पर, धूप खिलने से राहत मिल गई। धूप सेंकने के लिए लोग घर, दफ्तरों के बाहर निकल आए। बाजारों में भी रौनक रही। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री व न्यूनतम तपमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, रविवार को अधिकतम 18.6 डिग्री और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.