हाथरस, जनवरी 16 -- हाथरस। शुक्रवार की सुबह भी खासी सर्द रही। सर्द हवाएं जहां कंपकंपी छुड़ाती रहीं तो गलन से भी लोग परेशान रहे। दिन में तेज और चटकदार तेज धूप खिल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। घरों की छतों पर महिलाएं भी धूप सेकते हुए दिखाई दी। हालांकि धूप खिलने के बाद भी घरों के अंदर गलन सताती रही। सांझ ढलने के साथ में फिर से सर्द हवाएं लोगों को परेशान करती दिखाई दी। अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह शहर में कोहरे से तो राहत दिखाई दी, लेकिन खासी सर्दी बनी रही। सुबह लोगों को कपंकपी एवं ठिठुरन का सामना करना पड़ा, लेकिन शुक्रवार को सूर्यदेव ने कुछ राहत दी। धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलते ही महिलाएं एवं बच्चे घरों की छतों पर पहुंच गए तो दोपहर में शहर के मैदानों पर भी बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.