गंगापार, दिसम्बर 24 -- जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर का असर अब रबी फसलों पर साफ़ दिखाई देने लगा है। विशेषकर गेहूं, सरसों, आलू और मटर जैसी फसलें कम तापमान और पाले की चपेट में आ रही हैं। फूलपुर क्षेत्र में फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। फूलपुर कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि ठंड बढ़ने से सबसे अधिक प्रभाव आलू की फसल पर पड़ रहा है। वर्तमान मौसम में आलू की फसल में झुलसा रोग का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। जब तापमान अत्यधिक कम हो जाता है और वातावरण में नमी व कोहरा बना रहता है, तब यह रोग तेजी से फैलता है। इस रोग के प्रभाव से आलू की पत्तियों पर गोल आकार के भूरे धब्बे दिखाई देने लगते हैं, जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि झुलसा रोग से बचाव के लिए कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.