मोतिहारी, दिसम्बर 18 -- विगत दो तीन दिनों से ठंड का सितम बढ़ गया है। ठंड के कारण लोगों को काफी परेशानी होने लगी है लेकिन, इससे लोगों को राहत दिलाने के लिए शहर में नगर निगम की तरफ से अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गयी है। ठंड के साथ ही शाम होते ही कोहरा छा जा रहा है। इसके कारण विजीबिलिटी काफी कम हो जा रही है। विजीबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। कई जगहों पर सड़क किनारे रिफ्लेक्टिंग लाइट नहीं लगायी गई है। इसके कारण रात में शहर में वाहन चलाने में भी काफी कठिनाई हो रही है। वहीं शहर के कई मुख्य मार्गों में भी लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे भी आमलोगों सहित वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के कई जगहों पर पूर्व में लगायी गई लाइट खराब पड़ी है। इसके कारण अंधेरा छाया रह रहा है। ठंड से बढ़ी परेशानी: श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.