रुद्रपुर, दिसम्बर 13 -- पंतनगर, संवाददाता। शनिवार को पंतनगर एयरपोर्ट के सभागार में कोहरे के दौरान उड़ान संचालन को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से फॉग प्रिपेयर्डनेस ड्राई रन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक विमानपत्तन निदेशक पूरन सिंह बृजवाल ने की। इसमें एयरपोर्ट के सभी विभागों एवं संबंधित स्टेकहोल्डर्स ने प्रतिभाग किया। बैठक में फॉग प्रिपेयर्डनेस मैनुअल-2022 के अंतर्गत प्रचालन, एटीसी, मौसम, संचार, सुरक्षा, सिविल तथा इलेक्ट्रिकल व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कोहरे की स्थिति में सुरक्षित एवं निर्बाध उड़ान संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए टर्मिनल प्रबंधन, फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम (एफआईडीएस) के समय पर अद्यतन, स्वच्छता, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.