उरई, दिसम्बर 16 -- कोंच। बढ़ती सर्दी के साथ घने कोहरे के कारण सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में नजर आ रहा है। इसी को लेकर नगर व मंडी क्षेत्र में मंगलवार को विशेष जागरूकता व सुरक्षा अभियान चलाया गया। यह अभियान एसडीएम ज्योति सिंह की अगुवाई में एआरटीओ सुरेश कुमार एवं विनय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य कोहरे के कारण होने वाले सड़क हादसों की रोकथाम करना था। अधिकारियों ने खास तौर पर भारी वाहनों और ट्रैक्टरों को अभियान के दायरे में लिया। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण ट्रैक्टर एवं अन्य भारी वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन जाते हैं, ऐसे में प्रशासन द्वारा इन पर रिफ्लेक्टर रेडियम टेप लगाए गए ताकि दूर से ही वाहन दिखाई दे सकें और हादसों की संभावना कम हो। इस दौरान कोंच नगर क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.