कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। गुरूवार को घने कोहरे व शीत लहर के साथ दिन का आगाज हुआ। इसके चलते सड़कों व हाई- वे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कड़ाके की सर्दी के चलते लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। जबकि सर्दी व कोहरे में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूलों को रवाना हुए। दिन में धूप नदारद रहने व पारा सामान्य से सवा चार डिग्री नीचे गिरने के साथ ही ठंडी तेज हवा से लोगों के साथ ही राहगीरों को बेहाल किए रही। जनपद में दो दिन हुई बारिश के बाद बढ़ी सर्दी व शीत लहर से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बुधवार रात में पारा सामान्य से साढ़े तीन डिग्री ऊपर रहने के बाद भी तेज ठंडी हवा से सर्दी बरकार रही। इससे खुले आसमान में डेरा डाले पशु-पक्षी सर्दी सेबोहाल रहे। गुरूवार को मौसम ने फिर से करवट बदली। घने कोहरे व ठंडी हवा के साथ दिन की शुरूआत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.