मधुबनी, मार्च 16 -- मधुबनी। सोमवार सुबह मधुबनी जिले में घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित रही। मौसम में आए इस अप्रत्याशित बदलाव ने एक महीने बाद लोगों को फिर से ठंड का अहसास कराया। सुबह के समय दृश्यता पांच मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर रेल और सड़क यातायात पर साफ दिखा। जयनगर रेलखंड पर समस्तीपुर से जयनगर जाने वाली 75209 डेमू पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटा विलंब से मधुबनी पहुंची। इसी प्रकार पटना की ओर से आनेवाली बसें भी निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।17 मार्च तक बिगड़ सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.