महोबा, दिसम्बर 18 -- महोबा, संवाददाता। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। सुबह से कोहरा होने के कारण राजमार्ग में वाहन रेंगते हुए नजर आए। घने कोहरे से हादसों का खतरा बढ़ गया। सुबह शाम लोग सर्दी से कांप रहे है। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। गर्म कपड़ों से लोग लद रहे है। गुरुवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। शहर से कानपुर सागर और झांसी मिर्जापुर राजमार्ग गुजरे है। इन राजमार्गो में वाहन कोहरे के चलते रेंगते हुए नजर आए। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में भी वाहनों की रफ्तार काफी धीमी दिखी। आम दिनों में फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार कमजोर दिखी। स्कूल जाने वाले छात्र घने कोहरे के बीच विद्यालय पहुंचनें को मजबूर हुए। कर्मचारी भी कोहरे के बीच कार्यालय पहुंचें। लोग चौराहों में सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। तीन दिन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.