बांदा, दिसम्बर 14 -- बांदा। सर्दी के मौसम के पहले घने कोहरे ने रविवार को दस्तक दे दी। सुबह से ही कोहरे की चादर छाने से दृश्यता बेहद कम हो गई। इससे हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। शहर में इस साल का पहला घना कोहरा रविवार सुबह छाया रहा। इससे विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर रह गई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवाओं के कारण गलन महसूस हुई। पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं गलन बढ़ा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.