गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- गाजियाबाद। घने कोहरे और शीतलहर के कारण शुक्रवार सुबह से रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा। दृश्यता बेहद कम होने के कारण ट्रेन की रफ्तार थम गई, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, वाहन चालकों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। शुक्रवार सुबह अलीगढ़ की ओर जाने वाली ईएमयू ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं, दिल्ली की ओर जाने वालीं लोकल ट्रेन भी लेट रहीं। इससे यात्रियों को सर्द हवा और ठंड में इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने बताया कि स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से परेशानी और बढ़ गई। फरक्का एक्सप्रेस करीब आठ घंटे की देरी से पहुंची। वैशाली और अवध-आसाम एक्सप्रेस लगभग छह-छह घंटे लेट रहीं। इनमें सफर करने वाले यात्रियों को कठिनाई उठानी पड़ी। स्टेशन पर बैठे यात्रियों ने ठंड से बचने के लिए कंबल, शॉल और गर्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.