उरई, जनवरी 6 -- उरई। कोहरे ने झांसी कानपुर रेलमार्ग से होकर आने जाने वाली टे्रनों की गति को धीमा कर दिया है। मंगलवार को 01804 रिंग रेल डेढ घंटे, 11123 ग्वालियर बरौनी 1 घंटे, अंत्योदय एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, राप्ती सागर तीन घंटे, कुशीनगर एक्सप्रेस व काशी महाकाल एक्सप्रेस आधे आधे घंटे लेट रही।इससे रेल यात्रियों ने स्टेशन पर ठिठुरते हुए टे्रनों का इंतजार किया। यात्रियों ने बताया कि जब से कोहरे ने दस्तक दी हैं, तभी से हर रोज यही हाल बना हुआ है। गाड़ियों की लेटलतीफी से उन लोगों को सबसे ज्यादा असुविधा होती हैं, जिनके साथ बुजुर्ग के अलावा छोटे छोटे बच्चे होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.