बागपत, दिसम्बर 28 -- दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर रविवार को भी खराब मौसम के चलते कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी लेट रही। ट्रेन लेट होने के कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। समय पर यात्री अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। इसको लेकर यात्रियों ने आक्रोश जताया। दरअसल, रविवार को रेलवे स्टेशन बड़ौत पर दिल्ली व शामली की ओर जाने वाले यात्री ट्रेनों की बांट जोह रहे थे, लेकिन ट्रेन समय पर नहीं पहुंची। दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन नंबर 19609 अपने निर्धारित समय सुबह 4:10 बजे के स्थान पर 5:42 मिनट पर बड़ौत स्टेशन पहुंची। ट्रेन संख्या 64091 भी सुबह 5:59 मिनट के स्थान पर 6:44 पर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन 44023 सुबह 7:01 के स्थान पर 9:15 मिनट पर स्टेशन पहुंची। ट्रेन संख्या 74021 सुबह 8:56 बजे के स्थान पर 11:05 बजे स्टेशन पहुंची।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.