कोहरे से जनजीवन प्रभावित, सुबह लाइट जलाकर चले वाहन
गंगापार, मार्च 10 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। होली के ठीक पहले से ही लोगों को ठंड से निजात मिल गई थी। लेकिन मंगलवार सुबह अचानक कोहरा देख लोग हतप्रभ रह गए। सुबह घना कोहरा की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई और सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालक बहुत धीमी गति से वाहन चलाते दिखाई दिए, जबकि कुछ लोगों ने सुरक्षा के मद्देनजर सड़क किनारे रुककर कोहरा कम होने का इंतजार किया।सुबह खेतों और सड़कों के आसपास घना धुंधलका छाया रहा और सूरज भी देर तक धुंध के पीछे छिपा रहा। कोहरे के कारण आसपास की वस्तुएं भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थीं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.