मथुरा, जनवरी 7 -- मथुरा, जनपद में पिछले तीन दिन से कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर, ग्रामीण क्षेत्रों में तो हाड़कंपाऊ सर्दी से लोगों का हाल-बेहाल है। चार दिन से वायु मंडल में ऊपरी स्तर पर कोहरा बना हुआ है। हालांकि इससे दृश्यता पर खास असर नहीं पड़ रहा है, लेकिन मंगलवार को सुबह लोग सोकर उठे तो नजारा बिल्कुल अलग था। अभी तक वायु मंडल में ऊपरी स्तर पर छाया कोहरा नीचे उतर आया। इसके चलते सब कुछ कोहरे की घनी चादर में समाया नजर आया। राष्ट्रीय राजमार्ग व यमुना एक्सप्रेस-वे पर तो कोहरे की घनी चादर के चलते दृश्यता कम रही। इससे वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से गुजरना पड़ा। सुबह 9 बजे तक यही नजारा रहा। परंतु, इसके बाद सर्द हवाएं शुरू हुईं तो कोहरा छंटने लगा, जिससे दृश्यता में सुधार आने पर राजमार्ग व एक्सप्रेस-वे पर वाहनों ने रफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.