बिजनौर, जनवरी 13 -- जनपद में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को तड़के घना कोहरा और सर्द हवाओं ने जनमानस को कंपाकर रख दिया। है। कोहरे के चलते सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर बाद बेहद कमजोर धूप निकली, जो सर्दी में राहत देने में नाकाम रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जनपद का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता (आरएच) सुबह के समय 88 प्रतिशत और शाम को 46 प्रतिशत रही। सोमवार सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने से सबसे ज्यादा परेशानी नौकरीपेशा लोगों और किसानों को हुई। खेतों की ओर जाने वाले किसान देर से निकले। वहीं, शहर में प्रमुख चौराहों और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। कई स्थानों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। आने वाले दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.