कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में कोहरे व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शुक्रवार रात से शुरू हुआ घना कोहरा सुबह भी जारी रहा ।जबकि बर्फ़ीली हवा लोगों के साथ पशु-पक्षियों को बेहाल किए रही। घने कोहरे के चलते सड़कों व हाई -वे पर वाहनों की संख्या कम रहने के साथ रफ्तार भी धीमी पड़ गई। कड़ाके की सर्दी व कोहरे के चलते अधिकांश लोग जल्दी घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जरूरी काम से निकले लोग ठिठुरते हुए गंतब्य को रवाना हुए। जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। कड़ाके कि सर्दी व कोहरे से लोग खासे परेशान हैं।सर्द मौसम ने लोगों के साथ खुले आसमान में डेरा डाले पशु पक्षियों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार रात में कोहरे के साथ पारा गिरने व शीतलहर के चलते कड़ाके की सर्दी रही। शनिवार को भी घने कोहरे के साथ दिन का आगाज हुआ।स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.