कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। शुक्रवार को भी कोहरे व शीत लहर के साथ दिन का आगाज हुआ। इसके चलते सड़कों व हाई- वे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कड़ाके की सर्दी में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूलों को रवाना हुए। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। लेकिन पारा सामान्य से साढ़े तीन डिग्री नीचे गिरने के साथ ही ठंडी तेज हवा राहगीरों को सर्दी का अहसास कराती रही। जिले में मौसम के करवट बदलने के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। गुरूवार रात में पारा सामान्य से सवा तीन डिग्री ऊपर रहने के बाद भी ठंडी हवा से सर्दी बरकरार रही। इससे लोगों के साथ ही पशु-पक्षी बेहाल रहे। शुक्रवार को भी कोहरे व बर्फीली हवा के साथ दिन शुरू हुआ। इससे मार्निंग वॉक को निकलने वालों की संख्या काफी कम रही। सर्दी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.