बेगुसराय, दिसम्बर 6 -- बरौनी, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ठंड और कोहरे ने ट्रेन पकड़ने आने जाने वाले यात्रियों की मुसीबतें बढ़ानी शुरू कर दी है। मौसम का मिजाज बिगड़ जाने व कोहरे से यातायात प्रभावित होने का खामियाजा रेलयात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतर ट्रेनों के लेट चलने से रेलयात्री स्टेशन पर ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर दुबके नजर आए। मैसूर से दरभंगा जाने वाले यात्री मनोज कुमार, रानी कुमारी, सरोज कुमार आदि ने बताया कि वे लोग कंपनी के काम से दरभंगा जा रहे हैं। लेकिन, उनकी ट्रेन शुक्रवार को बरौनी जंक्शन पर लगभग 23 घंटे विलंब से पहुंची। इस वजह से उनकी प्लानिंग काफी प्रभावित हो रही है। एरिया मैनेजर रत्नेश कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.