उन्नाव, जनवरी 1 -- उन्नाव।नववर्ष के पहले दिन जिले में हल्के कोहरे और गलन भरी सर्दी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। सुबह से ही वातावरण में नमी और ठंडक बनी रही, जिससे लोगों को ठिठुरन का अनुभव हुआ। हल्के कोहरे की वजह से दृश्यता में कमी दर्ज की गई, जिससे जिले की प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। नेशनल हाईवे-27 और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वाहन सामान्य से बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। कई वाहन चालक फॉग लाइट और हेडलाइट जलाकर सफर करते दिखे। गंगा पुल पर भी ट्रैफिक धीमा रहा, जिससे सुबह के समय आवागमन प्रभावित हुआ। यातायात पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती और सभी वाहन चालकों को नियंत्रित गति से चलने की सलाह दी। सर्दी और गलन ने आम लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया। सुबह-सुबह लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, वहीं चाय की दुकानों ...