कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर देहात। कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण व जिले को दुर्घटना शून्य बनाने के लिए कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस लाइन माती में हुई गोष्ठी में एसपी ने थानों में गठित किट्रिकल कॉरिडोर टीम, यातायात पुलिस व डायल-112 टीम को सामूहिक अभियान चलाने के निर्देश के साथ व बचाव के टिप्स दिए। जिले में कानपुर-औरैया व बारा-कालपी हाईवे के साथ घाटमपुर-सिकंदरा मुगलगरोड पर भारी संख्या में वाहनों खासकर ट्रकों का रात दिन आवागमन रहता है। वहीं दोनों हाईवे व मुगलरोड किनारे स्थित होटल ढाबों के सामने वाहनों की अवैध पार्किंग किए जाने से अक्सर दुर्घटनाएं होती है। इसपर नियंत्रण नहीं होने से जिला दुर्घटना जोन बना है। यहां सड़क हादसों में औसत हर दिन एक की मौत व दो लोग घायल होते हैं। जबकि सर्दी में कोहरे के दौरान सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.