बगहा, दिसम्बर 26 -- रामनगर। घने कोहरे में शुक्रवार की सुबह रामनगर-लौरिया मुख्य पथ पर बैकुंठवा माई स्थान के समीप स्कूल बस व स्कॉर्पियो में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे और स्कोर्पियो सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। दोनों वाहनों के चालकों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंची पुलिस की 112 की टीम ने घटना में जख्मी बच्चा सबेया गांव निवासी वाजिद अली के नौ वर्षीय पुत्र आतिफ अली को सीएचसी में दाखिल कराया। यहां डॉ. सुजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। डॉ. सुजीत ने कहा कि बच्चे को हल्की चोट थी। बस एक निजी विद्यालय की है। जबकि स्कॉर्पियो लौरिया थाना क्षेत्र के देउरवा गांव निवासी अब्दुल सत्तार की बताई गई है। बताया जाता है कि निजी विद्यालय की बस देवराज क्षेत्र के गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.