फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे में गड्ढों की वजह से हादसे का खतरा बना हुआ है। टोल रोड से लेकर सामान्य सड़कों के गडढे वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। लोक निर्माण विभाग की सड़कों में सबसे ज्यादा गड्ढे परेशानी का कारण बने हुए हैं। बल्लभगढ़-सोहना रोड टोल रोड है। इस रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होता है। टोल टैक्स देने के बावजूद वाहन चालकों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। सरूरपुर मोड़ से लेकर पाली गांव तक सड़क की हालत खराब है। घनी आबादी से बाहर का एरिया होने के कारण इस सड़क पर कोहरे की मार भी सबसे ज्यादा रहती है। इस रोड पर भारी वाहन भी काफी संख्या में चलते हैं। गड्ढे और भारी वाहनों के कारण यहां हादसों का खतरा बना रहता है। आगरा नहर किनारे वाली कालिंदी कुंज रोड के गड्ढे भी हादसे की वजह बन सकते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.