हरदोई, नवम्बर 30 -- हरदोई, वरिष्ठ सवाददाता। कोहरा और धुंध का असर हाईवे पर दिखने लगा है। अंधेरे में सफर के वक्त वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है। हाईवे समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर सफेद पट्टी जगह-जगह गायब हो गई है। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। निजी बस चालक के साथ ही रोडवेज बस चालक समेत सवारी ढोने वाले अन्य वाहन चालक भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। मोड़ के पास आए दिन वाहन पलटने की घटनाएं भी होने लगी हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके मौर्य का कहना है कि सफेद पट्टी अधिकतर मार्गों पर हैं। यदि कहीं जरूरत है तो इन्तजाम कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। दुर्घटनाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया फर्रुखाबाद से बारात हरपालपुर क्षेत्र में जा रही थी। इसी बीच सांडी थाना क्षेत्र में बस असंतुलित होकर खाई मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.