नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- सर्दियों में कोहरे के कारण उड़ानों में देरी और उनके रद्द होने से यात्रियों को होने वाली परेशानी कम करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को कोहरे के मौसम की तैयारियों को लेकर पहली बैठक हुई। इसमें हवाई अड्डों, विमानन कंपनियों और संबंधित एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार कोहरे का मौसम 15 दिसंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक रहने की संभावना है। मंत्रालय ने विमानन कंपनियों को निर्देश दिया कि उड़ानों में देरी, उनके रद्द होने या प्रस्थान के समय में बदलाव की जानकारी यात्रियों को समय पर एसएमएस, मोबाइल ऐप और ईमेल के जरिये दी जाए। इससे यात्री बिना जानकारी के हवाई अड्डे पहुंचने से बच सकेंगे। कंपनियों को उड़ानों का...