नोएडा, फरवरी 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के समीप सोमवार की रात कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते एक ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए गोलचक्कर के अंदर घुस गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को साइड करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात घना कोहरा छाया था। दृश्यता कम होने की वजह एक ट्रक तेज गति में होने के कारण सीधे सेक्टर डेल्टा-1 गोलचक्कर से टकरा गया। ट्रक रेलिंग को तोड़ते हुए अंदर तक पहुंच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाया। पुलिस का कहना है कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...