उरई, दिसम्बर 18 -- कोंच । कोंच नगर में गुरुवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी में इजाफा हुआ और नगर सहित आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कोंच नगर में रात से ही कोहरा जमा हुआ था, जो सुबह तक और गहरा हो गया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से वाहन चलाते नजर आए। कई स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रास्ता पहचानने में भी दिक्कत हुई, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.