मुरादाबाद, जनवरी 16 -- भगतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के चलते एक बाइक नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना काशीपुर रोड पर थाने के मोड़ के पास हुई। जिसमें थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी फैज पुत्र अशफाक व मजरा रायपुर निवासी रियाज पुत्र अशरफ अली अपनी बाइक से दौलपुरी की ओर जा रहे थे। अधिक कोहरे के चलते उनकी बाइक असंतुलित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। हादसे में फैज को गंभीर चोटें आईं, जबकि रियाज को हल्की चोटें लगीं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर मे उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने उनके पारिजनों को घटना की सूचना दे दी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.