शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- घने कोहरे के बीच मंगलवार तड़के खुटार-पुवायां मार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आलू लदी डीसीएम नवनिर्मित फ्लाईओवर के डिवाइडर पर चढ़ गई। राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुवायां क्षेत्र से डीसीएम में आलू भरकर सोनाली बॉर्डर, नेपाल सीमा की ओर जा रहा चालक बलराम सिंह यादव निवासी गांव उमेदपुर, थाना राजेपुर, जिला फर्रुखाबाद सुबह करीब 4:30 बजे खुटार-पुवायां रोड से गुजर रहा था। रूजहा खुर्द मोड़ के पास नवनिर्मित फ्लाईओवर के समीप घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। इसी दौरान डीसीएम अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक फ्लाईओवर पर न तो रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही कोई चेतावनी संकेतक, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...