बागपत, जनवरी 9 -- बागपत। 33 केवी लाइन से जुड़े केबल बक्शे और हाईटेंशन लाइन में शुक्रवार की तड़के खराब मौसम और घने कोहरे के कारण तकनीकी फॉल्ट आ गया। इसके चलते नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के बीच लाइन पर तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई। फॉल्ट आते ही कस्बे की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सुबह बिजली न आने से घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई। अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम ने फॉल्ट की सूचना मिलते ही लाइन की जांच शुरू की, लेकिन फाल्ट तलाशने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। खराब मौसम भी फाल्ट तलाशने में बाधा बना रहा। केबल बक्शे में आए फाल्ट को ठीक करने के चलते 8 घंटे बाद शहर के 50 फीसदी हिस्से की आपूर्ति ठीक कर ली गई। कुछ दिन पहले भी केबल बक्शे में फाल्ट के कारण पूरे शहर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.