चंदौली, दिसम्बर 23 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल के सासाराम-आरा रेलखंड पर स्थित गढ़हनी स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह 07:55 मिनट पर पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक रेल पटरी पर ट्रैक्टर आ गया। इस दौरान लोको पायलट कोहरे के कारण काफी करीब आने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन तबतक ट्रैक्टर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर चालक भाग निकला। मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने गैस कटर से काटकर ट्रैक्टर को इंजन से अलग किया। इसके बाद पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर वापस आरा भेजा गया और यात्रियों को दूसरे ट्रेन से गंतव्य को भेजा गया। आरपीएफ चालक की खोजबीन करने में जुटी है। आरा स्टेशन से मंगलवार की सुबह मेमू पैसेंजर सासाराम के लिए रवाना हुई। ट्रेन जैसे ही गढ़हनी स्टेशन के समीप पहुंची, अचानक खेत जोतकर चालक ट्रैक्टर लेकर रेल पटरी से निकलने ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.