बुलंदशहर, दिसम्बर 28 -- क्षेत्र की चौकी दौलतपुर क्षेत्र के गांव दोरऊ में रविवार सुबह घने कोहरे में नल से टकराने के बाद अचानक कार में भीषण आग लग गई। रविवार की सुबह लगभग 6 बजे सेना में सेवारत युवक की कार सरकारी नल से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, सावधानी से चालक की जान बच गई। दौलतपुर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार के अनुसार अजय कुमार पुत्र अशोक कुमार राघव, निवासी दौरऊ सेना में कार्यरत है। वह सुबह गंगा स्नान के लिए निकले थे, लेकिन घना कोहरा होने के कारण रास्ते से ही वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दौरऊ गेट के पास उनकी मारुति ब्रेजा घने कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सरकारी नल से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। उस समय अजय कुमार कार में अकेले थे। उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.