उन्नाव, दिसम्बर 25 -- उन्नाव। सर्दी व कोहरे के कारण रोडवेज बस के पहिए रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे की देरी से पहुंच रहीं हैं। ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सामान्य दिनों की अपेक्षा परिवहन विभाग की पांच बसें कम निकल रही हैं। जिले में विभिन्न रूटों पर परिवहन निगम की 102 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें 25 बसों का संचालन लोकल रूट पर किया जा रहा है। इसके अलावा कानपुर- लखनऊ रूट, पूर्वांचल और दिल्ली रूट पर किया जा रहा है। लेकिन इन दिनों केवल 40 बसें ही वर्कशॉप से निकल पा रही हैं, जबकि अन्य दिनों में 55 से 60 बसें नियमित निकलती थी। इससे यात्रियों को घंटों रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के हरदोई ओवरब्रिज, लखनऊ बाईपास, औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.