उरई, दिसम्बर 16 -- जालौन। उरई जालौन मार्ग पर भिटारा के आगे निर्माणाधीन ताईबाई द्वार पर कोहरे को लेकर दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगरवासी ने डीएम को पत्र भेजकर सुरक्षा के इंतजाम कराए जाने की मांग की है। नगर से लगभग चार किमी दूर भिटारा गांव के आगे विधायक निधि से ताई बाई द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माणाधीन द्वार के पास कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। अब कोहरा भी शुरू हो चुका है। ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने का अंदेशा भी है। सड़क के ठीक किनारे पर बनाए जा रहे खंभों से दुर्घटना होने का खतरा है। ऐसे में नगर के अशफाक राईन ने डीएम राजेश पांडेय को पत्र भेजकर लिखा कि उरई जालौन मार्ग पर अप व डाउन साइड में बन रहा प्रवेश द्वार दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है। यहां पर आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सर्दियों में कोहरे की वजह से दु...