औरैया, जनवरी 29 -- औरैया, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मिहौली के पास गुरुवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। पहले एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद पीछे से आ रहे आधा दर्जन से अधिक ट्रक एक-दूसरे में टकराते चले गए। हादसे में दो ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान 45 वर्षीय रहीश पाल पुत्र जगत राम निवासी सुहाग नगर, फिरोजाबाद और 22 वर्षीय प्रशांत पुत्र शिवराम सिंह निवासी गंगापुरा, बसरेहर इटावा के रूप में हुई है। रहीश पाल ट्रक चालक है, जो पपीता लादकर आंध्र प्रदेश से फिरोजाबाद जा रहा था, जबकि प्रशांत उरई से बालू लादकर ट्रक से करहल जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.