औरैया, मार्च 10 -- फफूंद, संवाददाता। घने कोहरे के बीच मंगलवार सुबह दिबियापुर मार्ग पर भाग्यनगर के पास एक ऑटो से पीछे से टकराकर तीन बाइकें आपस में भिड़ गईं। हादसे में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे सात छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर भिजवाया। पुलिस की तत्परता से पांच छात्र समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सके, जबकि दो गंभीर रूप से घायल छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए। जानकारी के अनुसार फफूंद क्षेत्र के गांव भौनकपुर निवासी शैलेन्द्र, रोहित, शिवकांत और शिवा दो बाइकों से भाग्यनगर स्थित किसान इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे जब वे भाग्यनगर के पास पहुंचे, तभी आगे चल रहे एक ऑटो से अचानक एक बाइक टकरा गई। बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.